बीपीएससी ने वेबसाइट पर जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा के एग्ज़ाम सेंटर्स का विवरण

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र का विवरण bpsc.bih.nic.in पर लॉग-इन करने के बाद देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24-26 अगस्त तक होगा। बकौल बीपीएससी, परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले तक ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

Load More