बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए डेट शीट की जारी; 24, 25 और 26 अगस्त को होगा एग्ज़ाम
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है। बीपीएससी के अनुसार, परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त को दो पालियों में होगी और अभ्यर्थी 10 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 21 अगस्त से उपलब्ध कराई जाएगी।