बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती रिज़ल्ट में गलत आपत्ति दर्ज कराने पर 479 अभ्यर्थियों को भेजा नोटिस
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती के रिज़ल्ट में गलत आपत्तियां/शिकायत दर्ज कराने को लेकर 479 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बीपीएससी ने कहा, "इन 479 अभ्यर्थियों ने तथ्यहीन आरोप लगाते हुए आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।" आयोग ने अभ्यर्थियों को जवाब देने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया है।