बीबीएल के इतिहास में एक ओवर में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज़ बने ऐंड्र्यू टाय
बिग बैश लीग (बीबीएल) में पर्थ स्कॉचर्स के तेज़ गेंदबाज़ ऐंड्र्यू टाय ने एक ओवर में सर्वाधिक रन देने का रिकॉर्ड बनाया है। 36-वर्षीय टाय ने रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अपने आखिरी ओवर में 31 रन दिए। उनके उस ओवर में ऐरन फिंच ने 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए जबकि 1 रन नो-बॉल से आया।