बीबीएल में बल्लेबाज़ के शॉट लगाने पर मैदान के ऊपर बनी छत से टकराई गेंद, छक्का दिया गया
बिग बैश लीग (बीबीएल) में शनिवार को डॉकलैंड्स स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स व मेलबर्न स्टार्स के मैच में 2-बार बल्लेबाज़ के शॉट लगाने के बाद गेंद मैदान के ऊपर बनी छत से टकराकर मैदान में गिर गई। अंपायर ने दोनों बार छक्के का इशारा किया। फैन्स ने इसकी आलोचना कर कहा कि किसी भी मैदान में यह कैच आउट होता।