बीबीएल मैच में डेविड वॉर्नर ने स्टीव स्मिथ को किया स्लेज, गोल्डन डक पर आउट हुए स्मिथ
बिग बैश लीग (बीबीएल) के एक मैच के दौरान सिडनी थंडर्स के ओपनर डेविड वॉर्नर ने ओपनिंग करने आए सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को स्लेज किया। वॉर्नर ने स्मिथ से कहा, "आप ओपनिंग कर रहे हैं तो आपको सही से पोज़िशन लेनी होगी।" इसके बाद स्मिथ गोल्डन डक (पहली गेंद पर शून्य पर आउट) पर आउट हो गए।