बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर डीयू से हिरासत में लिए गए छात्र, धारा 144 लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर हो रहे विवाद के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी स्थित आर्ट्स फैकल्टी के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फैकल्टी के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है। गौरतलब है, एनएसयूआई ने विभाग में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग आयोजित की थी।

Load More