बीबीसी प्रेज़ेंटर ने आपत्तिजनक तस्वीरों के बदले 17-वर्षीय किशोर को दिए ₹37 लाख, हुआ सस्पेंड
बीबीसी ने अपने एक पुरुष प्रेज़ेंटर को सस्पेंड किया है जिस पर एक 17-वर्षीय किशोर को 2020 में आपत्तिजनक तस्वीरों के बदले £35,000 (करीब ₹37 लाख) देने का आरोप है। किशोर की मां के मुताबिक, किशोर ने इन पैसों का इस्तेमाल कर नशे की लत लगा ली। उन्होंने कहा, "बीबीसी के कर्मचारी ने मेरे बच्चे की ज़िंदगी बर्बाद कर दी।"