बीमा क्षेत्र में उतरेगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़: मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को मुंबई में कंपनी की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (जेएफएस) वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी कर बीमा क्षेत्र में उतरेगी। उन्होंने आगे कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ अपने ग्राहकों को लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाएगी।