बीमा बेचने के लिए अनैतिक तरीके न अपनाएं बैंक: वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बीमा बेचने के लिए अनैतिक तरीकों को रोकने के खातिर मज़बूत तंत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। बैंक प्रमुखों को मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, ऐसे मामले सामने आए हैं जहां 75-वर्ष से ऊपर के लोगों को जीवन बीमा बेचा गया। विभाग को इस तरह की कई शिकायतें मिली हैं।