बीमा भारती ने पूर्णिया लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, पप्पू यादव भी कल करेंगे नामांकन
बिहार में महागठबंधन के तहत पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान आरजेडी के कई नेता बीमा भारती संग मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा है कि वह कल (गुरुवार) पूर्णिया से नामांकन दाखिल करेंगे। अटकलें हैं कि पप्पू बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं।