बीमार न पड़ें, अस्पताल न जाना पड़े: दवाइयों की कमी के बीच श्रीलंका मेडिकल असोसिएशन
श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हुई दवाइयों की कमी के बीच श्रीलंका मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष समथ धर्मरत्ने ने लोगों से कहा है, "बीमार न पड़ें, घायल न हों...ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपको बेवजह इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़े।" उन्होंने कहा, "मैं हालात को इस तरह बयां कर सकता हूं कि यह एक गंभीर स्थिति है।"