बीमार पत्नी से मिलने अपने घर पहुंचे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने दी है 6 घंटे की मोहलत

कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए जेल से अपने घर पहुंचे। कोर्ट ने सिसोदिया को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पत्नी से मिलने की इजाज़त दी थी। गौरतलब है कि सिसोदिया कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।

Load More