बीमार मां से मिलने गए नवाज़ुद्दीन को उनके ही बंगले के बाहर रोका गया, सामने आया वीडियो
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को मुंबई में उनके बंगले में प्रवेश करने से रोके जाने और बीमार मां से न मिलने दिए जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें घर में जाने की कोशिश कर रहे अभिनेता को उनके भाई फैज़ुद्दीन रोकते दिख रहे हैं। वीडियो में वह फैज़ुद्दीन को उन्हें घर में आने देने के लिए मनाते भी दिख रहे हैं।