बीमार होने पर सोमवार को छुट्टी लेने पर नौकरी से निकाली गई महिला को यूके में मिलेंगे ₹3 लाख
यूके में बार-बार सोमवार को सिक लीव लेने पर नौकरी से निकाली गई एक 25-वर्षीय महिला को बॉस से ₹3 लाख मिलेंगे। महिला ने हैलोवीन पार्टी देने के बाद अपने बॉस को मेसेज किया था कि वह बीमार है और सोमवार को नहीं आ सकेगी। बॉस ने कहा कि वह एक साल में 17 सोमवार और मंगलवार को अनुपस्थित रही।