बीरभूम हिंसा के आरोपी की मौत को लेकर बंगाल में सीबीआई अफसरों पर दर्ज हुआ हत्या का केस
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम हिंसा के मुख्य आरोपी की सीबीआई हिरासत में हुई मौत के मामले में एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की पत्नी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी की पत्नी के मुताबिक, सीबीआई के अधिकारियों ने उसके पति को मारने की धमकी दी थी।