बीसीसीआई का दावा- बायजू ने ₹158 करोड़ का नहीं किया भुगतान
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने बीसीसीआई की एक याचिका पर एडटेक स्टार्टअप बायजू को नोटिस भेजा है और जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। याचिका में दावा किया गया है कि बायजू ने बीसीसीआई को ₹158 करोड़ का भुगतान नहीं किया। बीसीसीआई ने 6 जनवरी को ईमेल के ज़रिए बायजू को सामान्य नोटिस भेजा था।