बीसीसीआई का सालाना कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे इशान किशन
बीसीसीआई का सालाना कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए जामनगर (गुजरात) पहुंचे और वहां फोटोग्राफरों के लिए पोज़ दिया। टीम मैनेजमेंट के कहने पर भी घरेलू क्रिकेट न खेलने के कारण किशन और श्रेयस अय्यर को कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया।