बीसीसीआई के निवर्तमान अध्यक्ष गांगुली लड़ेंगे बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव

बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर दूसरा कार्यकाल ना मिलने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान व बीसीसीआई के निवर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली अब बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। सीएबी का चुनाव 31 अक्टूबर को होगा। गौरतलब है, गांगुली को कथित तौर पर आईपीएल के चेयरमैन पद की पेशकश की गई थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

Load More