बीसीसीआई को चयन समिति के लिए धोनी, सचिन व इंज़माम के नाम से मिले फर्ज़ी सीवी
बीसीसीआई को टीम इंडिया की चयन समिति के लिए महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और इंज़माम-उल-हक के नाम से फर्ज़ी सीवी मिले हैं। पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई को करीब 600 सीवी मिले हैं जिनमें से कुछ फेक ईमेल आईडी से आए हैं। बीसीसीआई ने बीते माह चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था।