बीसीसीआई द्वारा गूगल फॉर्म शेयर किए जाने के बाद फैन्स ने मुख्य कोच के लिए किया आवेदन
बीसीसीआई द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए गूगल फॉर्म का लिंक शेयर किए जाने के बाद कई फैन्स ने इसके लिए आवेदन किया है। फैन्स ने 'X' पर बीसीसीआई के पोस्ट पर आवेदन के स्क्रीनशॉट के साथ प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने लिखा, "आवेदन कर दिया है...भारतीय टीम को कोचिंग देने का इंतज़ार है।"