बीसीसीआई ने 2022 में तीनों प्रारूपों में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम जारी किए
बीसीसीआई ने 2022 के आखिरी दिन उन खिलाड़ियों के नाम जारी किए जो इस साल तीनों प्रारूपों में भारत के 'बेस्ट परफॉर्मर्स' रहे। वनडे में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ चुना गया। टी20I में सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार जबकि टेस्ट में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे।