बीसीसीआई ने 2023 में क्रिकेट में भारत की उपलब्धियां दर्शाने वाला वीडियो किया शेयर
बीसीसीआई ने 2023 में पुरुष और महिला क्रिकेट में भारत की उपलब्धियां दर्शाने वाला वीडियो शेयर किया है। भारत ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का खिताब जीता और पुरुष वनडे एशिया कप भी जीता। एशियन गेम्स में भारत ने दोनों क्रिकेट इवेंट्स (पुरुष और महिला) में स्वर्ण पदक जीता। भारत वनडे विश्व कप 2023 का उप-विजेता रहा।