बीसीसीआई ने कुंबले के 10 विकेट हॉल की 25वीं सालगिरह पर शेयर किया उनका वीडियो
बीसीसीआई ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टेस्ट की एक ही पारी में अनिल कुंबले द्वारा लिए गए 10 विकेट का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। इस मैच की दूसरी पारी में कुंबले ने 26.3-9-74-10 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए थे। गौरतलब है, कुंबले यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज़ हैं।