बीसीसीआई ने चौथे टेस्ट से पहले पीएम मोदी व ऑस्ट्रेलियाई पीएम एल्बानीज़ी को किया सम्मानित
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। गौरतलब है, दोनों नेता ऑस्ट्रेलिया-भारत मित्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं।