बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों और पूर्व अंपायरों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी का किया एलान
बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों और पूर्व अंपायरों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि लगभग 900 कर्मचारी इसका लाभ उठाएंगे और करीब 75% कर्मचारियों की पेंशन में 100% की बढ़ोतरी होगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों की वित्तीय भलाई का ध्यान रखा जाए।"