बीसीसीआई ने प्लेइंग इलेवन के ट्वीट में किया सिर्फ 4 खिलाड़ियों का ज़िक्र, हुआ ट्रोल
बीसीसीआई ने राजस्थान के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी के मैच के लिए जम्मू-कश्मीर का प्लेइंग इलेवन शेयर करते हुए अपने ट्वीट में सिर्फ 4 खिलाड़ियों का ज़िक्र किया। इस गलती के लिए बीसीसीआई को ट्रोल करते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, "जागिए ऐडमिन।" एक अन्य फैन ने मज़ाक में लिखा, "यह प्लेइंग फोर है।"