बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 4 मैचों की टेस्ट सीरीज़ की समाप्ति की पुष्टि की
बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी टेस्ट सीरीज़ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम संस्करण होगी जिसमें कई वर्षों से चली आ रही 4 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी। अगले सीज़न से दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज़ में 5 मैच खेले जाएंगे। गौरतलब है, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ में आखिरी बार 5 मैच 1991-92 में खेले गए थे।