बीसीसीआई ने भारतीय टीम की स्पॉन्सरशिप के लिए कुछ ब्रैंड श्रेणियों पर लगाया बैन
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लीड स्पॉन्सर राइट्स के लिए निविदा आमंत्रण जारी करने का एलान करते हुए कुछ प्रतिबंधित ब्रैंड श्रेणियों की लिस्ट शेयर की है। इनमें ऐथलेज़र और स्पोर्ट्सवियर निर्माता, शराब उत्पाद, सट्टेबाज़ी, क्रिप्टोकरेंसी, रियल मनी गेमिंग (फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग को छोड़कर), तंबाकू और वे ब्रैंड्स शामिल हैं जो लोगों की मान्यताओं/नैतिकता को ठेस पहुंचा सकते हैं।