बीसीसीआई ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ी किए शॉर्टलिस्ट
बीसीसीआई ने वनडे विश्व कप-2023 के लिए 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन खिलाड़ियों को रोटेट किया जाएगा ताकि टूर्नामेंट से पहले उचित तैयारी हो सके। 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी इन 20 खिलाड़ियों के पूल का हिस्सा नहीं है और घरेलू क्रिकेट में 'असाधारण' प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ता उन पर विचार कर सकते हैं।