बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी20I सीरीज़ का शेड्यूल किया जारी

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़, 3 मैचों की वनडे सीरीज़ और 5 मैचों की टी20I सीरीज़ का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला टेस्ट 12 जुलाई जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा। वनडे सीरीज़ 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच खेली जाएगी जबकि टी20I सीरीज़ की शुरुआत 3 अगस्त से होगी।

Load More