बुज़ुर्ग महिला को सड़क पर घसीटते हुए एमपी के पुलिसकर्मी का वीडियो आया सामने
मुरैना (मध्य प्रदेश) में बुज़ुर्ग महिला को सड़क पर घसीटते हुए पुलिस की कार में बिठाते पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस बुज़ुर्ग महिला के बेटे को पैसों के लेनदेन व मारपीट संबंधी मामले में पकड़ने पहुंची थी जिस दौरान बुज़ुर्ग ने बीच-बचाव किया था। पुलिस ने बुज़ुर्ग पर शासकीय काम में बाधा डालने का आरोप लगाया।