बुज़ुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले सीरियल किलर की तलाश में जुटी यूपी पुलिस, तस्वीर जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस एक सीरियल किलर की तलाश में जुटी हुई है जो बुज़ुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता है। पुलिस के मुताबिक, किलर ने अब तक तीन हत्याएं की हैं और 1 मामला अयोध्या जबकि 2 बाराबंकी के हैं। बकौल पुलिस, दो मामलों में रेप के बाद पीड़िताओं की हत्या की गई थी और उनका शव नग्नावस्था में मिला था।