बुज़ुर्गों से जुड़ी हेल्पलाइन पर अक्टूबर 2021 से अब तक 79,000 से अधिक फोन कॉल आए

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर से अब तक बुज़ुर्गों के लिए बनाई गई राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर पेंशन, कोविड-19 सहायता और दुर्व्यवहार सहित अन्य मामलों को लेकर 79,000 से अधिक फोन कॉल प्राप्त हुए हैं। हालांकि, इस दौरान हेल्पलाइन पर कुल 5,07,493 कॉल आए लेकिन इनमें से 4,28,442 'गैर-सेवा योग्य कॉल' रहे जो कुल फोन कॉल का 84% है।

Load More