बुद्ध की शिक्षाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं: बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, "भगवान बुद्ध ने आत्मज्ञान, सहिष्णुता व सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है और उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बुद्ध के आदर्श हमें प्रकाश व शक्ति प्रदान करते रहें।"