बुद्ध भगवा कपड़े पहनते थे, 'पठान' का गाना बौद्ध धर्म का अपमान है: केंद्रीय मंत्री अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है, "फिल्म 'पठान' के गाने में भगवा रंग के लिए 'बेशरम रंग' शब्द का इस्तेमाल करने के अलावा हमें फिल्म से कोई दिक्कत नहीं है।" उन्होंने कहा, "गौतम बुद्ध भगवा कपड़े पहनते थे। इसलिए यह बौद्ध धर्म का अपमान है। अगर बेशरम शब्द नहीं हटाया गया तो हमारी पार्टी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।"