बुधवार को छंटनी शुरू करेगी मेटा; सीईओ ज़करबर्ग ने कहा- वह इसके लिए ज़िम्मेदार: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने कहा है कि कंपनी बुधवार को कर्मचारियों की छंटनी शुरू करेगी। बकौल रिपोर्ट, ज़करबर्ग ने खुद को इस कदम के लिए ज़िम्मेदार बताया और कहा कि ग्रोथ को लेकर उनके आशावादी होने के कारण कंपनी ने ज़रूरत से ज़्यादा कर्मचारियों की भर्ती की। छंटनी से हज़ारों कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।