बुमराह का विकेट न लेना ठीक वैसा ही है जैसा कोहली का रन न बनाना: आकाश चोपड़ा
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा है, "जिस तरह कोहली के रन न बनाने पर बुरा लगता है वैसे ही बुमराह के विकेट न लेने पर अच्छा नहीं लगता।" बकौल आकाश, उन्हें विकेट भी नहीं मिल रहे और रन भी खर्च कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में बुमराह ने 5-विकेट लिए हैं।