बुमराह को बतौर ट्रांसलेटर साथ लाने के बाद खुद अंग्रेज़ी में बोलने लगे सिराज, वीडियो हुआ वायरल

दक्षिण अफ्रीका-भारत के बीच केपटाउन टेस्ट खत्म होने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में जसप्रीत बुमराह को बतौर ट्रांसलेटर साथ लेकर आए। प्रेज़ेंटर के सवाल पूछने पर सिराज ने खुद अंग्रेज़ी में बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद बुमराह ने मज़ाक में पूछा कि क्या वह वहां से चले जाएं जिस पर दोनों हंसने लगे।

Load More