बुमराह ने अपनी कनपटी की ओर उंगली पॉइंट कर रैशफोर्ड की तरह मनाया जश्न; तस्वीर हुई वायरल
वनडे विश्व कप 2023 में बुधवार को दिल्ली में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़ादरान को आउट करने के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के फुटबॉलर मार्कस रैशफोर्ड की तरह जश्न मनाया। विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी कनपटी की ओर उंगली पॉइंट की। बुमराह के इस जश्न की एक तस्वीर वायरल हो गई है।