बुमराह ने तोड़ा टी20I में भारत के लिए सबसे अधिक मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड
तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने टी20I में भारत के लिए सबसे अधिक मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ भारत के मैच के दौरान टी20I में अपना 11वां मेडन ओवर फेंका। बुमराह ने पेसर भुवनेश्वर कुमार के 10 मेडन ओवर फेंकने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।