बुमराह ने मैच के दौरान इंग्लैंड को किया ट्रोल, स्टंप माइक पर कहा- अब तो मार ही नहीं रहे हैं
राजकोट टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 11 ओवर के बाद 28/3 के स्कोर के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ट्रोल किया। बुमराह स्टंप माइक पर कहते सुने गए, "अब तो मार ही नहीं रहे हैं।" गौरतलब है, बैज़बॉल को लेकर मशहूर इंग्लैंड दूसरी पारी में 122 रन पर ऑल-आउट हो गया।