बुरा लगता था जब लोग कहते थे 'केकेआर की केवल जर्सी अच्छी है, खेल नहीं': शाहरुख खान
केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा है कि बुरा लगता था जब लोग कहते थे कि 'केकेआर की केवल जर्सी अच्छी है, उसका खेल नहीं'। उन्होंने केकेआर के शुरुआती वर्षों के बारे में कहा, "हमारे पास दुनिया की सबसे अच्छी टीम थी...लेकिन हम लगातार हारते रहे।" केकेआर-एसआरएच के बीच रविवार को आईपीएल-2024 का फाइनल खेला जाएगा।