बुरे सपने जैसा लग रहा है: पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हिस्सा नहीं ले पाने पर ऐथलीट मुरली श्रीशंकर
भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने कहा है, "पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हिस्सा नहीं ले पाने पर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे कोई बुरा सपना देख रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी और जांच व परामर्श के बाद यह बताया गया कि मुझे सर्जरी कराने की ज़रूरत होगी।"