बुर्का पहने हुए अंजू का पाकिस्तान में अपने फेसबुक दोस्त के साथ डिनर करने का वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान में अपने फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह से मिलने गई अंजू का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह नसरुल्लाह और उनके दोस्तों के साथ डिनर करती नज़र आ रही है। वीडियो में अंजू बुर्का पहने और नसरुल्लाह कैप लगाए हुए दिख रहा है। वहीं, अंजू ने 'इंडिया टुडे' से नसरुल्लाह से निकाह करने की खबरों का खंडन किया है।