बुर्ज खलीफा को पछाड़कर जेद्दा टावर बन सकती है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत: गिनीज़
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को पछाड़कर सऊदी अरब में निर्माणाधीन जेद्दा टावर (किंगडम टावर) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन सकती है। जेद्दा टावर की ऊंचाई 1,000 मीटर से अधिक होगी जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है। बकौल रिपोर्ट्स, लगभग $1.23 बिलियन की लागत से जेद्दा टावर का निर्माण करवाया जा रहा है।