बुर्ज खलीफा पर पाक स्वतंत्रता दिवस के दिन पाक झंडा न दिखाने पर पाकिस्तानियों ने की नारेबाज़ी
14 अगस्त को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के दिन दुबई में बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा न दिखाए जाने पर पाकिस्तानियों ने नारेबाज़ी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो रिकॉर्ड कर रही एक महिला यह कहते हुए सुनी गई, "हमारी यह औकात रह गई है।" दरअसल, बुर्ज खलीफा के पास सैकड़ों पाकिस्तानी इकट्ठा हुए थे।