बुर्ज़ खलीफा पर दिखाया गया शाहरुख की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर
दुबई के बुर्ज़ खलीफा पर शाहरुख खान की मौजूदगी में गुरुवार को उनकी फिल्म 'जवान' का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान शाहरुख फिल्म के गाने 'ज़िंदा बंदा' पर डांस करते और डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले...बाप से बात कर' बोलते नज़र आए। 7 सितंबर को यह फिल्म रिलीज़ होगी और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसमें कैमियो करेंगी।