बुलडोज़र ऐक्शन का क्या हुआ?: छात्रों से मुस्लिम सहपाठी को पिटवाने पर यूपी सीएम से ओवैसी
शिक्षिका द्वारा मुज़फ्फरनगर (यूपी) में छात्रों से मुस्लिम सहपाठी को थप्पड़ लगवाए जाने वाली घटना को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया है। उन्होंने पूछा, "'जो अपराध करेगा उसे ठोक दिया जाएगा', यह आपकी (योगी आदित्यनाथ) नीति है ना, तो अब पुलिस शिक्षिका को क्यों जाने दे रही है? बुलडोज़र ऐक्शन का क्या हुआ?"