बुलडोज़र से ढहाया गया उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची के रेप के आरोपी का मकान

उज्जैन (मध्य प्रदेश) में 12-वर्षीय बच्ची का रेप करने के आरोपी व ऑटोरिक्शा चालक भरत सोनी के मकान को बुधवार को प्रशासन ने बुलडोज़र से ढहा दिया। इससे पहले, प्रशासन ने कहा था कि सोनी के परिवार का मकान सरकारी ज़मीन पर बना हुआ था। खून से लथपथ अर्धनग्न रेप पीड़िता उज्जैन में ढाई घंटे तक दर-दर भटकती रही थी।

Load More